फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC arrived to inspect the sinking Lindur village

Kullu News: धंस रहे लिंडूर गांव का निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी

Wed, 14 May 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
DC arrived to inspect the sinking Lindur village
प्रभावितों से बातचीत कर जानीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

उपायुक्त बोलीं- जिला प्रशासन क्षेत्र की स्थिति पर बनाए हुए है निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में धंस रहे लिंडूर गांव की गंभीर समस्या को देखते हुए उपायुक्त किरण भड़ाना गांव का निरीक्षण करने पहुंचीं।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावितों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के प्रभावित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा है कि प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। उपायुक्त ने इस दौरान प्रभावितों की समस्याएं दूर करने का भी आश्वासन दिया। प्रशासन ने पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे कदमों को लेकर भी इस दौरान उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और स्थायी पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लाहौल-स्पीति जिले के लिंडूर गांव में वर्ष 2023 के मानसून के दौरान गंभीर भू-धंसान की घटनाएं सामने आई थीं, जिनके मद्देनजर जिला प्रशासन स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed