फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DAV FC won the football tournament

डीएवी एफसी ने जीती फुटबाल प्रतियागिता

Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
DAV FC won the football tournament
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में आयोजित 12वीं सेवन साइट फुटबाल प्रतियोगिता डीएवी एफसी ने अपने नाम की है। डीएवी एफसी और मनाली एफसी के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला गया। रोचक मुकाबले में डीएवी एफसी ने मनाली एफसी को 3-1 से हराया। जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में नगर पंचायत भुंतर के वार्ड-5 के पार्षद दिनेश शर्मा मुख्यातिथि थे। फुटबाल प्रतियोगिता के खिताब के लिए 16 टीमें आपस में भिड़ीं। प्रतियोगिता तीन दिन तक चली।
विज्ञापन

रविवार को दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। पहला सेमीफाइनल देवभूमि फुटबाल अकादमी और मनाली एफसी के बीच हुआ। इसे मनाली एफसी ने 1-0 से जीता। दूसरा सेमीफाइनल दलीप जेडओई और डीएवी एफसी के बीच खेला गया। इसमें डीएवी एफसी ने दलीप जेडओई को 6-0 से शिकस्त दी। मुख्यातिथि दिनेश शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि संघ खिलाड़ियों के हुनर को तराशने का निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान चेयरमैन राकेश शर्मा, महासचिव पवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed