फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Daughters made their name shine, now want to become doctor, engineer after being in merit

Kullu News: बेटियों ने चमकाया नाम, मेरिट में रहकर अब बनना चाहती हैं डॉक्टर, इंजीनियर

Wed, 08 May 2024 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Daughters made their name shine, now want to become doctor, engineer after being in merit
स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा में मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए मिठाई खिलाते शिक्षक और अभिभा
कुल्लू/भुंतर/मनाली। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में जिले की बेटियों ने परचम लहराया है। 10 विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

12वीं कक्षा का परिणाम भी कुछ ऐसा ही रहा था। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी जिले के नौ विद्यार्थियों ने अपना नाम मेरिट सूची में दर्ज करवाया था। स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की आठ छात्राओं ने मेरिट में चौथा, छठा, सातवां, नौवां और दसवां स्थान हासिल किया है। हिमालयन कोनिफर स्कूल बुरुआ के एक छात्र ने भी मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मेरिट सूची में चौथे स्थान पर दो छात्राओं ने 99.43 फीसदी अंक लेकर कब्जा किया है। मेधावी छात्रा श्रविका कश्यप कार्डियोलॉजिस्ट बनाना चाहती है और तितिक्षा भी विशेषज्ञ चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। 99.14 फीसदी अंक लेकर छात्रा मृदुल ठाकुर ने छठा स्थान हासिल किया है। छात्रा गणित की अध्यापिका बनना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो छात्राओं ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर सातवां स्थान पाया है। छात्रा निहारिका चिकित्सक और छात्रा सुहानी का लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाना है। इसके अलावा छात्र हेमन व्यास ने 98.86 फीसदी अंक प्राप्त कर आठवां स्थान हासिल किया है। छात्र का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। दो छात्राओं ने 98.71 फीसदी अंक लेकर नौवां स्थान पाया है। छात्रा राशि चिकित्सक और छात्रा कृतिका प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए मेहनत करेंगी। इसके अलावा छात्रा रुचिका ने 98.57 फीसदी अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया है। छात्रा चिकित्सक बनने का लक्ष्य निर्धारित कर आगे की पढ़ाई कर रही हैं। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed