{"_id":"68af3aed1f31fd40a1051c48","slug":"darkness-spreads-in-1000-villages-of-kullu-mobile-signal-also-missing-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155589-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के 1,000 गांवों में पसरा अंधेरा, मोबाइल सिग्नल भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के 1,000 गांवों में पसरा अंधेरा, मोबाइल सिग्नल भी गायब
Wed, 27 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू -मनाली हाईवे के मुरम्मत कार्य में जुटी मशीनरी।-संवाद
तारों के साथ बिजली के खंभों को बहा ले गई ब्यास और नदी-नालों में आई बाढ़
मनाली में फंसे सभी सैलानी सुरक्षित, परिवार के लोगों के साथ नहीं हो रहा संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश और बाढ़ ने कुल्लू, मनाली और बंजार की जीवन रेखा तोड़ दी है। करीब 1,000 गांवों में बिजली गायब है और मोबाइल सिग्नल पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। नदी-नालों में आई बाढ़ बिजली के खंभे और तारों को बहा ले गई है। इससे संचार व्यवस्था भी धराशायी हो गई है।
नतीजतन, सैलानी अपने घरों से और बागवान मंडियों से कट गए हैं। अब पूरी घाटी अंधेरे में डूबी हुई है। कुल्लू के रायसन से लेकर पतलीकूहल, नग्ग्गर पर्यटन नगरी मनाली में दो दिन और लाहौल घाटी में तीन दिन से बिजली और दूरसंचार सेवाएं ठप हैं। किसान-बागवान सेब सीजन में मंडियों के भाव नहीं जान पाए है। वे बुधवार को चौथे दिन भी सेब का तुड़ान नहीं कर पाए। नदी-नालों में आई बाढ़ बिजली के खंभों को तारों के साथ बहा ले गई। मनाली घूमने आए सैलानियों से उनके परिवार के लोगों का संपर्क नहीं हो रहा है। वे सड़कें बंद होने से फंसे हैं। सभी सैलानी मनाली में सुरक्षित हैं। बंजार के लाल चंद ठाकुर, आदर्श शर्मा और मनाली के मान सिंह ने कहा कि बिजली नहीं है। मोबाइल फोन में दो दिन से सिग्नल नहीं है। मनाली के होटल कारोबारी गौतम ठाकुर और चमन कटोच ने कहा कि बिजली और दूर संचार सेवाएं ठप हैं। मनाली में जो सैलानी हैं, वे सभी सुरक्षित हैं। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बिजली बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
--