फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   culture activity

देवालय नहीं लौटेंगे आनी-निरमंड के देवताओं के रथ

Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
culture activity
कुल्लू। आनी और निरमंड के छह देवी-देवताओं के रथ वापस मंदिर नहीं जाएंगे। इनके रथ एक साल के देवसदन में ही रहेंगे। देवरथों को अगले साल होने वाली दशहरा उत्सव के लिए सजाया जाएगा। देवलु इन देवी-देवताओं को मोहरे और छड़ी मंदिर ले जाएंगे। आनी के चार और निरंमड के देवता सप्तऋषि और देवी भुवनेश्वरी के रथ एक साल के लिए देवसदन में ही रहेंगे। देवलुओं को इसके बावजूद देव परंपरा का निर्वहन करना होगा। मोहरों को लेकर वापस जाने वाले देवलू वाहनों में सफर नहीं कर सकेंगे। नियमों के अनुसार रात होने पर पूजा करने के बाद उसी स्थान पर ठहराव भी करना होगा।
विज्ञापन

200 किलोमीटर दूर से आए देवी-देवताओं के रथों को पैदल इतनी दूर ले जाना देवलुओं के लिए आसान नहीं है। ऐसे देवी-देवताओं के इन रथों को देवसदन में रखा जाता है। देवी-देवता कारदार संघ के जिलाध्यक्ष जयचंद ठाकुर ने कहा कि 200 किलोमीटर तक देवरथों को उठाकर पैदल चलना देवलुओं के लिए आसान कार्य नहीं है। देवलु देवता के मुख्य मुख-मोहरे और छड़ी लेकर दशहरा उत्सव से मंदिरों को लौटते हैं। देव रथों को सुरक्षित देवसदन में ही रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed