{"_id":"65316b790e19b8ad110a48f7","slug":"cultural-programs-will-not-stop-even-if-there-is-power-failure-kullu-news-c-89-1-klu1001-9348-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली गुल होने पर भी नहीं रुकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली गुल होने पर भी नहीं रुकेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Thu, 19 Oct 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान बिजली गुल होने की चिंता नहीं रहेगी। अगर बिजली चली गई तो जनरेटर की सुविधा रहेगी। इससे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खलल नहीं पड़ेगा।
बिजली बोर्ड ने इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बिजली बोर्ड कार्यालय में लगे जनरेटर से बिजली पहुंचाएगा वहीं प्रदर्शनी मैदान में होने वाले कार्यक्रमों के लिए 250 केवीए का जनरेटर लगाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दो मंच सजाए जाएंगे।
साथ ही उत्सव में 15 से अधिक विदेशी सांस्कृतिक दल आ रहे हैं। दशहरा के दौरान ढालपुर में सजने वाली 1,000 से अधिक दुकानों में बिजली पहुंचाने की जिम्मेदारी बिजली बोर्ड की रहती है। मैदान में लगने वाले देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में बिजली की व्यवस्था बिजली बोर्ड करेगा।
विज्ञापन
ढालपुर के खेल मैदान में भी चार हाई मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। हाईमास्ट लाइटें लगने के बाद ढालपुर का खेल मैदान रात के अंधेरे में भी जगमगा उठेगा। हाईमास्ट लाइटों के लिए तीन टावर खड़े कर दिए गए हैं।
प्रदर्शनी मैदान में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिजली के कारण कोई बाधा न आए, इसके लिए 250 केवीए का जनरेटर रखा जाएगा। बिजली बोर्ड ने सभी तैयारियां कर ली हैं।
-आरएस ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, बिजली बोर्ड