फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd of tourists gathered in Manali

मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Crowd of tourists gathered in Manali
मनाली के मॉल रोड़ पर चहलकदमी करते सैलानी। मनाली में इन दिनों पर्यटक गर्मी के छुट्टियां मनाने के ल - फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। वीकेंड के बाद पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या घट गई है। शुक्रवार और शनिवार के ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन करीब तीन हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। इसके बाद रविवार और सोमवार को वाहनों का आंकड़ा प्रतिदिन दो हजार तक सिमट गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मनाली में अब पूरा साल पर्यटकों की चहल-कदमी बनी रहती है। मौसम के अनुसार पर्यटकों की संख्या में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिलता है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जून महीने के दूसरे सप्ताह से मनाली में पर्यटकों की संख्या में कमी आ रही है। शुक्रवार तक मनाली पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 1800 से 2000 तक रह गया था।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को मनाली के पर्यटन स्थलों में भी खूब रौनक देखने को मिली। मनाली के हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की ठीकठाक चहल कदमी रही। सोमवार से फिर पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। पर्यटन कारोबारी सुनील, विवेक और रजनीश ने बताया कि मनाली में अब पूरा साल पर्यटकों का आना लगा रहता है। उनके अनुसार वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस औकटा ने बताया कि वीकेंड में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी रहती है। कई बार तो निगम के होटल पैक भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed