फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd of devotees gathered to see Srishti Narayan

Kullu News: सृष्टि नारायण के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

Sun, 16 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to see Srishti Narayan
मनाली (कुल्लू)। अलेउ गांव में पांच दिन तक मनाए जाने वाले फागली उत्सव का आगाज हो गया है। रविवार को चचोगा गांव में देव पूजा-अर्चना के बाद फागली उत्सव शुरू हुआ।
विज्ञापन

शाम को देवता अलेउ गांव पहुंचे। यहां 20 फरवरी तक फागली उत्सव की धूम रहेगी। चचोगा में देवभोज का भी आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

ऊझी घाटी में फागली उत्सव मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मनाली गांव में सबसे पहले शुरू हुई फागली अब अन्य गांवों में मनाई जा रही है। 12 फरवरी को सिमसा में फागली की धूम रही। अब अलेउ-चचोगा में फागली मनाई जा रही है। रविवार को चचोगा में स्थित देवता सृष्टि नारायण के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फागली का आगाज हुआ। मंदिर नर्गिस के फूलों की खुशबू से महक गया। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार चढ़ावा भी चढ़ाया। दिनभर मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम को देवता अलेउ के लिए रवाना हुए, जहां पांच दिन फागली की धूम रहेगी। 19 फरवरी को अलेउ में मुखौटा नृत्य होगा, जबकि 21 फरवरी को समापन अवसर पर देवता की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed