{"_id":"6543e13f590f2f4e7409c98b","slug":"crowd-gathering-in-shops-decorated-in-dome-kullu-news-c-89-1-klu1001-10214-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डोम में सजी दुकानों में जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डोम में सजी दुकानों में जुट रही भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट में डोम के अंदर सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। चार डोम में करीब 200 दुकानें हैं। रेडीमेड मार्केट, मीना मार्केट सहित अन्य मार्केट में दुकानदारों को अभी ग्राहकों का इंतजार है।
इन दुकानाें में उम्मीद के मुताबिक अभी तक व्यापार नहीं हो पाया है। डोम की दुकानों में गर्म वस्त्र, कोट, स्वेटर, जैकेट को लोग हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। यहां पर गर्म कोर्ट 500 रुपये से लेकर 1500-2000 के बीच है। इसके साथ ही स्वेटर 500 रुपये से शुरू हैं। डोम की दुकानों के अंदर नया सामान है, इसलिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोग खरीदारी करने आ रहे हैं।
ढालपुर में कुल्लू दशहरे का भले ही समापन हो गया है लेकिन अस्थायी मार्केट यहां पर दिवाली तक सजी रहेगी। इसके बाद दुकानदारों को हटाने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
दशहरा उत्सव समिति ने 12 नवंबर तक दुकानदारों को अपनी दुकानों में सामान बेचने की अनुमति दी है। दूसरी ओर जूता मार्केट में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ढालपुर में कारोबारी अरविंद और कमल ने कहा कि दशहरा निपटने के बाद कारोबार में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि दिवाली तक ढालपुर की अस्थायी मार्केट में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। संवाद