फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Crowd gathered to get the test done in government lab

सरकारी लैब में टेस्ट करवाने के लिए जुटी भीड़

Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to get the test done in government lab
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। दिन सोमवार, समय 9.00 बजे मरीजों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर में आना शुरू हुआ। 9:30 बजे तक पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइनें लग गई। जैसे तैसे पर्ची बनाकर मरीज अस्पताल की ओपीडी तक पहुंचे। 10:30 बजे तक ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए लिखा, लेकिन एसआर लैब में पहुंचने पर पाया कि वह बंद हैं।
पूछताछ करने पर पता चला कि टेस्ट अस्पताल की सरकारी लैब में ही होंगे। सरकारी लैब में 11:00 बजे तक मरीजों की भीड़ जुट गई। 11:30 बजे तक मरीजों के सैंपल लिए गए। उसके बाद टेस्ट करवाने आए मरीजों के सैंपल नहीं लिए गए। मजबूरन मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ा। वहां पर लोगों को महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पहुंचे। कई मरीज तो टेस्ट करवाए बिना ही लौट गए। मरीज रामपाल, सतीश, अभिनव, मोहन, रिया, मोनिका ने कहा कि लैब बंद होने से मरीजों का भटकना पड़ा है। सरकारी लैब में सुबह 11:30 बजे तक ही टेस्ट होते हैं, उसके बाद मरीजों को बाहर से महंगे टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की सरकारी लैब में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों की लाइनें लगी रही। अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप से स्थापित एसआर लैब बंद हो गई हैं। ऐसे में मरीजों को चिकित्सकों की ओर से लिखे गए टेस्ट करवाने के लिए दिनभर भटकना पड़ा। सरकारी लैब में बारी न आने के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी लैब में महंगे टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। पूरा दिन एसआर लैब के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी लैब में मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिली। एक दिन की छुट्टी होने के बाद सोमवार को सैकड़ों मरीज अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे, लेकिन एसआर लैब बंद रहने से मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए परेशान होना पड़ा। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि मरीजों को सुविधा प्रदान करने की कोशिश जारी है। एसआर लैब की टेंडर तिथि समाप्त होने से समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed