फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   two foreigners arrested without visa

मनाली से बिना वीजा पासपोर्ट दो विदेशी गिरफ्तार

Sat, 02 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 02 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
two foreigners arrested without visa

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने दो विदेशियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी निश्चिंत  सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान पुलिस को मनाली के कन्याल रोड पर दो विदेशी पर्यटक नजर आए। पुलिस वहां कुछ लोगों की तलाशी ले रही थी।

विज्ञापन


विदेशी पुलिस को देख सकपका गए और वहां से भागने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें अपने दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वे दस्तावेज किराए के मकान में होने के बात कहने लगे। पुलिस उनके साथ किराए के कमरे में गई, लेकिन उनके द्वारा दिखाए गए कागजातों में वीजा की अवधि समाप्त पाई गई। पासपोर्ट भी संदिग्ध लग रहा था। लिहाजा, उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया। एएसपी ने बताया कि लकी और केकी नामक दोनों विदेशी नाईजीरिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने दिल्ली स्थित नाइजीरिया के दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed