{"_id":"57b49dd64f1c1b61556eb717","slug":"tree-hanging-boys-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंजार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंजार में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फै ल गई है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंजार थाने में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को किसी व्यक्ति ने बंजार उपमंडल में एक खेत के बीचोंबीच पेड़ से एक शव लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस का दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से उतारा व घटनास्थल की बारीकि से छानबीन की। हालांकि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान बंजार की तीर्थन घाटी के 26 साल के फरवाडी निवासी दसमी राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस व बंजारवासी हैरान है कि युवक ने इतनी दूर आकर इस घटना को क्यों अंजाम दिया। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा युवक के फोन कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन