{"_id":"590621a74f1c1bcd3a44174d","slug":"torust-committed-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में सैलानी ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में सैलानी ने कर ली आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)।
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में एक सैलानी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीअरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम मनाली वन विहार की तारों से लटक कर एक सैलानी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित कुमार पुत्र दलबीर सिंह निवासी नंगल रामबल आगरा उत्तर प्रदेश केरूप में हुई है। उधर, एएसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।