फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   thief

बंजार में तोड़ डाले घरों के ताले

Tue, 17 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू Updated Tue, 17 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
thief
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के वार्ड नंबर-तीन में चोरों ने घरों के ताले तोड़ डाले और नकदी, गहनों व सामान पर हाथ साफ किया। प्रारंभिक जांच में चोरी हुई संपत्ति का नुकसान 1.50 लाख बताया जा रहा है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 के निवासी चौबे राम पुत्र मनसा राम के घर पर चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। इसके अलावा चोरों ने वार्ड के अन्य घरों के ताले भी तोड़ डाले। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


वहीं, नगर पंचायत के लोगों ने कहा कि रात्रि में पुलिस विभाग की गश्त होने के बावजूद भी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों की धर पकड़ की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नियमित रूप से बंजार में गश्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed