फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   sleepers found

देवदार की 32 अवैध कड़ियां बरामद

Fri, 25 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 25 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
sleepers found

मणिकर्ण घाटी के चौहकी में वन विभाग की टीम ने आरा मशीन पर अवैध रूप से निकाली गई 32 देवदार की कड़ियां बरामद कंी है। टीम ने कड़ियों को कब्जे में ले लिया है। मशीन सील करने की कार्रवाई वन विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने मशीन के व्हीलर को अपने कब्जे में ले लिया है। विभाग ने चौहकी निवासी चमन लाल के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर विभाग के चार फारेस्ट गार्डों ने चौहकी गांव में दबिश दी। इस दौरान आरा पर ही 32 के करीब देवदार की कड़ियां बरामद कीं। इसके बाद विभाग की टीम ने इधर-उधर चेकिंग की लेकिन विभाग की टीम को कुछ और हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसे ही क्षेत्र में वन विभाग की दबिश की जानकारी मिली तो वन काटुओं में हड़कंप मच गया। बड़ोगी बीट के फारेस्ट गार्ड चमन लाल ने बताया कि कड़ियां कब्जे में ले ली हैं। उन्होंने बताया कि मशीन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अनुसार बड़ोगी और नरोगी दोनों बीटों के जंगलों में जाकर दौरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उक्त मशीन में अवैध रूप से चिराई होती थी। विभाग का कहना है कि अवैध रूप से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने वालों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed