{"_id":"fd2c1fe278e3117d9fb30f9a87ac18f7","slug":"police-alert-in-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू पुलिस ने बढ़ाई रात की गश्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्लू पुलिस ने बढ़ाई रात की गश्त
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आंतकी हमले के बाद कुल्लू पुलिस अर्लट हो गई है। कुल्लू के विद्युत पावर प्रोजैक्टों में अलर्ट के बाद पुलिस ने रात की गश्त ो भी बढ़ा दिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि रात के समय आने-जाने वाली हर गाड़ी पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुल्लू पुलिस ने गश्त बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करनी भी शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि कुल्लू पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं वह खुद भी रात को जिला कुल्लू में निकलकर विभिन्न गतिविधियों का जायजा ले रहे है। उन्होंने बताया कि गश्त पर निकले हुए पुलिस कर्मियों को हर गाड़ी की गहनता से तलाशी लेने के निर्देश जारी किए गए है। बेशक हिमाचल पुलिस ने रात्रि गश्त को बढ़ाया हो, लेकिन हिमाचल पुलिस के कर्मी मात्र एक डंडे से रात्रि गश्त करती है। किसी भी पररस्थिति से निपटने के लिए पुलिस के पास कोई हथियार नहीं है। जोकि कभी भी हिमाचल पुलिस पर ही भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन