{"_id":"16beaaf23120f7ec362debaec04d2997","slug":"one-dead-after-falling-from-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से खाई में गिरा मजदूर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांव फिसलने से खाई में गिरा मजदूर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Dec 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के शालंग में बन रहे पुल के निर्माण कार्य के दौरान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक ठेकेदार के पास काम करता था लेकिन वीरवार शाम 5.30 बजे हादसा होने के बाद उन्हें ठेकेदार ने कोई सूचना नहीं दी। उन्हें शुक्रवार सुबह हादसे के बारे में बताया गया है। इसको लेकर मृतक के परिजनों में भारी रोष है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन सुशील ने बताया कि हादसा वीरवार शाम 5.30 बजे हुआ है। लेकिन, उन्हें इसके बारे में न पुलिस ने और न ही ठेकेदार ने सूचना देना जरूरी समझा। परिजनों को हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे दी गई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें हादसे के तुरंत बाद सूचना देनी चाहिए थी। इधर, पुलिस के अनुसार हादसे में मारा गया व्यक्ति ठेकेदार के पास काम करता था। मृतक की पहचान झाबे राम के रूप में हुई है। झाबे राम मंडी जिले का रहने वाला है, लेकिन पिछले लंबे समय से वह कुल्लू में ही रह रहा था।
विज्ञापन
मृतक काम खत्म कर वापस घर लौटने की तैयारी में था कि इस दौरान पांव फिसलने से वह करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। खबर की पुष्टि करते हुए एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन