{"_id":"aee96d114c46619209634d600e19e5e2","slug":"four-injured-in-accident-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन खाई में लुढ़का, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन खाई में लुढ़का, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटर सिराज निरमंड ने एक तेजरफ्तार वाहन के खाई में लुढ़कने से चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। उधर, जिला मुख्यालय कुल्लू में एक राहगीर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक निरमंड में थाना में कुुलथा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह एक वाहन में कहीं जा रही थी। कुछ दूरी पर वह वाहन खाई में लुढ़क गया, जिससे उसमें सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। वहीं, कुल्लू में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। कांगड़ा बैजनाथ निवासी जगत राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था कि इस बीच एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने दोनों केसों में छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन