{"_id":"a403d7876e5748531a44be38707198f9","slug":"five-injured-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में एक तेजरफ्तार स्कूटर की बस से टक्कर हो गई। इससे स्कूटर पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके अलावा जिला मुख्यालय के समीप टापू के पास जीप के ब्यास में गिरने का समाचार है। हादसे में दो सवारों के घायल होने की सूचना है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनाली और सदर थाना कुल्लू में सड़क दुर्घटना के दो मामले दर्ज किए गए हैं। रांगड़ी निवासी अंजू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शाम चार बजे के करीब एचआरटीसी की बस मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। रांगड़ी में तेज स्पीड में आ रहा एक स्कूटर बस से टकरा गया। इससे स्कूटर रपर सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा टापू के पास हुआ। सेउबाग में राफ्टिंग का काम करने वाले ठाकुर चंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके साथ एक नेपाली शख्स काम करता है।
विज्ञापन
वह जीप लेकर नलहाच की ओर जा रहा था। टापू के पास वह जीप पर से नियंत्रण खो बैठा। लिहाजा, जीप ब्यास नदी की ओर लुढ़क गई। नतीजतन उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकयत के आधार को सही मानते हुए दोनों मामलों में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन