फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dead body found at Manali

लापता मासूम का पत्थरों में दबा मिला शव

Fri, 25 Dec 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Fri, 25 Dec 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
dead body found at Manali

वीरवार को मनाली से लापता मासूम का शव शुक्रवार को प्रीणी के साथ बहने वाले नाले में पत्थरों में दबा मिला। मासूम के शरीर पर हल्की चोटों के निशान हैं। मासूम के पिता मनाली में एक ढाबे में काम करते हैं।

विज्ञापन


वीरवार को मासूम अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद शुक्रवार को उसका शव मिला है। लेकिन, पुलिस ने मामले में कोई गंभीरता न दिखते हुए मासूम का शुक्रवार को पोस्टमार्टम तक करवाना जरूरी नहीं समझा। जबकि, मासूम का शव सुबह 12 बजे से पहले मिल चुका है। पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि मासूम की कहीं हत्या तो नहीं हुई? अगर हत्या की है तो आखिर किसने? मिली जानकारी के मुताबिक पांच साल का मासूम वीरवार को घर से बाहर निकला और शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिवार के सदस्य उसे तलाश करते रहे। लेकिन, बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। लेकिन शुक्रवार सुबह फाहली नाले में बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के कान में हल्की रगड़ है तथा तथा दाहिने कान में हल्का सा रक्त निकला हुआ है। एएसपी निश्चिंत नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed