फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chalan on smoking

धूम्रपान करने पर तीस लोगों के चालान

Mon, 30 Nov 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली Updated Mon, 30 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Chalan on smoking

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। मनाली पुलिस ने सोमवार को एक अभियान के तहत मनाली के सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले तीस व्यक्तियों के चालान किए। इन लोगों पर तीन हजार रुपये जुर्माना किया गया।

विज्ञापन


 वहीं, मनाली पुलिस ने मोटर वाहन एक्ट के तहत 90 वाहनों के चालान किए, जिसमें विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस ने दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा पुलिस ने दस दुकानों में छापामारी की, जहां दुकानदार प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहे थे। दुकानदारों पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया है। एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार का गैर कानूनी कार्य करने वाले या कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed