फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   case on brother

भाई पर मारपीट का मामला कराया दर्ज

Sat, 26 Dec 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 26 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
case on brother

देवभूमि कुल्लू के प्रवेशद्वार बजौरा में दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मणिकर्ण क्षेत्र के शाट गांव में राहगीर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एएसपी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बजौरा निवासी अनूपराम ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि वह अपने काम से खेतों की ओर जा रहा था कि उसके भाई ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं, मणिकर्ण के शाट गांव निवासी तीर्थ राम ने पुलिस में दर्ज करवाई तहरीर में कहा है कि वह घर की ओर जा रहा था कि इतने में दो लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता छोड़ने को कहते ही उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारियों को मौके पर भेज दिया है।

विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed