फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   beaten on the way

आनी-बंजार में रास्ता रोक कर मारपीट

Thu, 17 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 17 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
beaten on the way

आउटर सिराज आनी और बंजार में रास्ता रोक कर मारपीट करने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एएसपी ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार से आनी में आकर मजदूरी करने वाले सरवन ने रास्ता रोक कर मारपीट का केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने दोस्त रमेश चौहान के साथ आनी बाजार की ओर जा रहा था कि इसी बीच नशे में धुत एक नेपाली शख्स ने रमेश चौहान के सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह घायल हो गया। वहीं, बंजार थाना में दर्ज एक अन्य मामले में सरवन नामक शख्स ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह देवता लोमश ऋषि के मंदिर की ओर जा रहा था कि इस दौरान चार लोगों ने उसका रास्ता रोक कर उसके ऊपर हमला कर उसे घायल कर दिया। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed