फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   bear

बुरूआ में भालू ने महिला पर किया हमला

Thu, 19 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू
ब्यूरो, अमर उजाला/कुल्लू Updated Thu, 19 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
bear
मनाली (कुल्लू)। मनाली की ऊझी घाटी में भालू का आतंक मचा हुआ है। बुरूआ गांव के कुआंरी धार में सेब के बगीचे में काम कर रही महिला ठाकरी देवी पत्नी टेकराम पर मादा भालू और उसके दो बच्चों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


 पीड़ित महिला के पति टेकराम ने बताया कि उसकी पत्नी पर जैसे मादा भालू और उसके बच्चों ने हमला बोला तो महिला अपनी जान बचाने के लिए भागी और पीछे से मादा भालू और उसके बच्चे भी उसके पीछे भागे। सेब के बगीचों में कार्य कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो मादा भालू के बच्चे पीछे मुड़े। बच्चों को पीछे भागते देख मादा भालू भी पीछे हटी और अपने बच्चों के साथ चली गई। इस बीच जान बचाने की कोशिश करते हुए ठाकरी देवी पत्थरों में गिर पड़ी तथा उसकी पांव की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


घायल महिला का उपचार लेडी विलिंगडन अस्पताल मनाली में किया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी चचोगा गांव में लकड़ी काटने गए व्यक्ति के ऊपर भी भालू ने हमला किया गया था। बुरूआ गांव के समाजसेवी तेजा भारद्वाज ने बताया ने वन विभाग और मनाली प्रशासन से आग्रह किया है कि वन्य जीवों के आतंक से बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं ताकि जानमाल का कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed