{"_id":"152026f1df8267bb47b7832de06bab6d","slug":"accued-arrested-with-charas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस तसकरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस तसकरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन अलग अलग स्थानों पर तीन युवकों से ढाई किलो चरस बरामद की है। आरोपियों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक सदर थाना कुल्लू में चरस तस्करी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
बनोगी के अनूप राम को पुलिस ने भूतनाथ पुल के समीप तलाशी के लिए रूकने को कहा। लेकिन वह भागने लगा। पुलिस का संदेह गहरा गया। लिहाजा उसे जल्द ही पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली। उसके बैग से एक किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं जरी के पास बुर्जी मोड़ पर पुलिस ने मलाणा निवासी साधुराम के कब्जे से 708 ग्राम चरस बरामद की। उधर मणिकर्ण में हरियाण के संजु नामक शख्स के कब्जे से दो सौ ग्राम चरस पकड़ी गई है। एएसपी निशंर्चत सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों ने चरस कहां से खरीदी है। इसे किसको बेचा जाना था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन