{"_id":"5ae899e24f1c1b05418b7826","slug":"91525193186-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट के नाम से विदेशी ने महिला से 30 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिफ्ट के नाम से विदेशी ने महिला से 30 लाख की ठगी
Updated Tue, 01 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गिफ्ट के नाम से विदेशी ने
महिला से 30 लाख ठगे
कुल्लू पुलिस ने पुणे से नाइजीरियन को किया गिरफ्तार
स्थानीय अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नाइजीरिया के एक व्यक्ति ने कुल्लू की एक महिला से 30 लाख रुपये की ठगी की है। विदेशी नेे गिफ्ट देने के नाम से यह ठगी की है। पुलिस ने आरोपी विदेशी को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। जिससे स्थानीय अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार विदेशी ने फरवरी 2018 को महिला को कॉल की और उनके व्हाट्सऐप नंबर मांगा। इस दौरान नाइजीरियन ने महिला को व्हाट्सएप चेटिंग से अमेरिका से गिफ्ट देने की बात कही है। जिसके लिए उन्होंने एक लाख की पेशकश की। इसके बाद विदेशी ने गिफ्ट को दिल्ली में कस्टम विभाग द्वारा पकड़े जाने की बात कहकर उसे छुड़वाने के लिए फिर से रूपये की मांग की। इस तरह तक विदेशी को बार-बार ब्लैकमेल करता और महिला से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की। जांच अधिकारी कुल्लू थाना हैड कांस्टेबल राजेश ठाकुर ने कहा कि यह एक गिरोह है जिसमें चार से पांच लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि विदेशी व्यक्ति अंग्रेजी भाषा में बात करता है जबकि महिला से कई बार हिंदी बात कर उसे ब्लैकमेल किया गया। विदेशी के पास अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल करता है जिसमें एक विदेशी नंबर भी था। राजेश ने बताया कि लगवैली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अलग-अलग बैंक अकाउंट में धनराशि जमा किया है। इसमें सबसे कम रकम आठ हजार और सबसे अधिक 10 लाख रुपये जमा किए गए। महिला ने यह राशि इधर-उधर एकत्रित कर विदेशी के खाते में जमा की। मामला 23 मार्च का है और पुलिस ने 35 वर्षीय हेनरी को पुणे से गिरफ्तार कर दिया है। मंगलवार को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मामले की लेकर आरोपी से पूछताछ चल रही है।