{"_id":"5a2d338e4f1c1b87698c0cdb","slug":"91512911758-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल घाटी के मयाड़ नदी में मिला मानव कंकाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाहौल घाटी के मयाड़ नदी में मिला मानव कंकाल
Sun, 10 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amarujala
Link Copied
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के मयाड़ क्षेत्र में एक मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तिंगरेट की तरफ उदयपुर से करीब 4 किलोमीटर आगे नाले से एक मानव कंकाल बरामद किया है। पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई है। प्रारंभिक जांच में मिले सबूतों के आधार पर चिमरेट पंचायत का एक परिवार इस मानव कंकाल पर अपना दावा जता रहा हैै, लेकिन पुलिस डीएनए जांच के बाद ही बता पाएगा कि आखिर यह मानव कंकाल किसका है? पुुलिस को सूचना मिली कि उदयपुर से लगभग 4 किलोमीटर आगे हुलियाट नाले के समीप मयाड़ नदी में मानव कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटना स्थल रवाना हुई। जहां पर नदी किनारे पत्थर के नीचे मानव कंकाल मिला। पुलिस ने कंकाल को वहां से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है चिमरेट पंचायत के एक गांव की महिला अगस्त 2017 से लापता चल रही है। इसी आधार पर परिजनों ने मानव कंकाल पर दावा जताया है। हालांकि करीब 4 साल पहले एक युवक मोटर साइकिल हादसे में मयाड़ नदी में जा गिरा था, लेकिन आज दिन तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। इधर, लाहौल-स्पीति एसपी गौरव सिंह ने बताया कि डीएनए टेस्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही मानव कंकाल का लिंग और आयु का पता चल पाएगा। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान तथ्य सामने पर अन्य धाराओं को भी शामिल किया जा सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।