फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चौंग में घर से लाखों के स्वर्ण आभूषण व नकदी चोरी

चौंग में घर से लाखों के स्वर्ण आभूषण व नकदी चोरी

Tue, 28 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
चौंग में घर से लाखों के स्वर्ण आभूषण व नकदी चोरी
crime scene - फोटो : amarujala
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चौंग गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। चोर घर से कुछ नकदी भी ले गए हैं। सोमवार सुबह परिजनों को इसकी भनक लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि शिकायतकर्ता प्यारे लाल घर से बाहर देयोली के गया था। हालांकि उसके बच्चे व पत्नी समेत भाई घर में ही थे। बावजूद इसके शातिर चोर रविवार रात्रि को घर में सेंध लगाने को सफल रहे और चुपचाप घर से लाखों के स्वर्ण आभूषण ले उड़े। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके बच्चे व पत्नी घर की ऊपरी मंजिल में सो रहे थे। जबकि भाई नीचे वाली मंजिल में सोया हुआ था। इसी के साथ वाले कमरे में कोई ताला नहीं लगाया हुआ था। जिस पर अज्ञात चोर आसानी से कमरे में दाखिल हो गए और साथ लगती खिड़की से चाबी लेकर अलमारी खोलकर गहने चुरा गए। साथ ही करीब ढाई हजार रुपये नकदी भी ले उड़े। सोमवार सुबह परिजनों को इसकी भनक लगी तो जांच की। जांच में पाया कि स्वर्ण आभूषण गायब हैं। जिनमें एक सोने की चेन, बालियां, मंगलसूत्र, टिक और अन्य शामिल हैं। जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। मामले की जांच एएसआई धनी राम कर रहे हैं। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों की ओर से किसी भी कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed