{"_id":"5b6af7014f1c1b096a8b5e4f","slug":"61533736705-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन हादसे में एक और घायल ने तोड़ा दम
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार ग्राम पंचायत चकुरठा के कठौड़ी नाला के पास मंगलवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक और घायल की मौत हो गई है। अब हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या तीन हो गई है। घायल को कुल्लू अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया था। हादसे के बाद चकुरठा पंचायत में शोक की लहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश (34) पुत्र जीत राम निवासी गांव शौंहुला डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, जिला कुल्लू को अन्य घायलों के साथ कुल्लू अस्पताल लाया था, जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन मरीज की हालत को बिगड़ता देख कर उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अन्य चार घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बालीचौकी अस्पताल में एक घायल को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई है। गौर रहे कि सड़क हादसे में एक महिला व पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हादसे में छह लोग घायल हो गए थे। बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि चकुरठा में हुए सड़क हादसे में छह घायलों में से एक घायल को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन घायल ओम प्रकाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।