फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बशकोला में मकान जलकर राख, 90 लाख का नुकसान

बशकोला में मकान जलकर राख, 90 लाख का नुकसान

Fri, 29 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बशकोला में मकान जलकर राख, 90 लाख का नुकसान
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल से सटे बशकोला गांव में शुक्रवार को एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 90 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। घटना में दो लाख नकदी समेत स्वर्ण व चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक चंदे राम, बालक राम और भाग चंद के संयुक्त तीन मंजिला मकान में एकाएक आग भड़क गई। काष्ठकुणी शैली में बने इस मकान में लकड़ी अधिक होने के कारण आग एकदम फैल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन सभी नाकाफी साबित हुए। देखते ही देखते मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। हालांकि सूचना मिलने पर मनाली और कुल्लू से दमकल वाहन भी पहुंचे, लेकिन तब तक सब खाक हो चुका था। आग इतनी तेजी से भड़की की पीड़ित परिवार के सदस्य घर से कुछ भी सामान निकाल नहीं पाए और उनके सामने ही नकदी समेत आभूषण जल गए। संयुक्त मकान में कई परिवार रह रहे थे। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करने में जुट गई। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जा रही है। इधर, दमकल विभाग के केवल राम ने बताया कि घटना में करीब 90 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है। घटना में किसी भी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


धरातल में नहीं उतरी घोषणा
पतलीकूहल में फायर स्टेशन खोलने की घोषणा सीएम वीरभद्र सिंह हाल ही के मनाली दौरे के दौरान कर चुके है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कुछ नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। पतलीकूहल में दमकल विभाग होने की सूरत पर मकान को जलने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed