{"_id":"5c82748ebdec222dc912f37b","slug":"51552053390-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की जड़ी-बूटियों के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की जड़ी-बूटियों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी के जरी स्थित डुंखरा चौक के पास पुलिस ने 300 किलोग्राम कडु जड़ी-बूटी के साथ दो आरोपियों को दबोचा है। अवैध रूप से पकड़ी गई जड़ी-बूटियों की कीमत लाखों में है। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब डेढ़ बजे जरी पुलिस की टीम रुटीन चेकिंग के लिए डुंखरा चौक के पास नाके पर थी।
नाके के दौरान लोगों और वाहनों की तलाशी ला जा रही थी। इस दौरान मणिकर्ण की तरफ से आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका गया। लेकिन पुलिस को देखकर कार की गति तेज हो गई। इसे देखकर पुलिस ने जल्द से कार को रोक लिया। कार की तलाशी करने पर दो सवारों से 300 किलोग्राम कडु जड़ी-बूटी को बरामद किया गया है। पुलिस ने कडु के साथ कार को भी कब्जे में लिया और सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जल्लूग्रां निवासी गंभीर सिंह तथा छन्नीखोड़ निवासी अमरनाथ के रूप में हुई है। पूछताछ में कहा कि वह जड़ी-बूटी को बरशैणी से भुंतर ले जा रहे थे। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने कागज की सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद दोनों आरोपियों को कुल्लू की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। एएसपी ने कहा कि वन अधिनियम 41 और 42 के तहत केस दर्जकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि वन संपदा को नष्ट करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए जाते है।