{"_id":"5ac500644f1c1bf0618b57bc","slug":"51522860132-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूले से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूले से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूले से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत
मटर बीज को लेकर घर आ रहा था, रस्सी टूटने से हुआ हादसा
भटिंडा में आईटीबीपी में तैनात था कुरचेड़ का रूप सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर से 12 किलोमीटर दूर कुरचेड़ गांव के समीप बुधवार सुबह झूले से गिरकर आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। वह 20 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार उक्त जवान बुधवार सुबह चिनाव नदी पर लगे झूले से मटर का बीज लेकर घर की तरफ आ रहा था। झूले में सवार होने के बाद जैसे ही जवान कुछ मीटर आगे बढ़ा तो अचानक झूले की रस्सी टूट गई और जवान अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे पत्थरों के बीच जा गिरा। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान की मौत का खुलासा बाद में घर न पहुंचने पर हुआ। जब युवक दस बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने देखा कि झूले की रस्सी टूटी है और युवक नदी के किनारे गिरा पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। कुरचेड़ गांव का 32 वर्षीय युवक रूप सिंह भटिंडा में आईटीबीपी में बतौर सिपाही के पद पर तैनात था। उसे आठ अप्रैल को ड्यूटी पर वापस जाना था। एसएचओ उदयपुर रमेश कुमार ने बताया कि केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।