फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन माह में दूसरी बार हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

तीन माह में दूसरी बार हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
तीन माह में दूसरी बार हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा भी फलने-फूलने लगा है। पुलिस ने तीन माह में दूसरी बार मनाली के एक होटल से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी हाई प्रोफाइल तरीके से वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों को फांस कर गोरखधंधा चला रहा था। एस्कॉर्ट सर्विसेज के नाम पर एक ग्राहक से एक दिन का 10 हजार रुपये तक ऐंठा जा रहा था। पुलिस ने इस सिलसिले में होटल संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार चल रहा है, जबकि दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन

मनाली के थाना प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि पंजाब निवासी मोहित ढींगरा ने मनाली एस्कॉर्ट नामक वेबसाइट बना रखी थी। इसमें उसने बाकायदा अपना मोबाइल नंबर भी डाल रखा था। वह हाई प्रोफाइल ग्राहकों को इस वेबसाइट के माध्यम से फांसता था। उसने 18 मील में एक कॉटेज किराये पर ले रखी थी, जहां वह युवतियों को रखता था। पुलिस ने नकली ग्राहक बन मोहित को फोन किया तो उसने मनाली के एक भरोसेमंद होटल में एस्कॉर्ट के नाम पर लड़कियां पेश कर दीं। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक दिल्ली निवासी मुकेश, उत्तराखंड के मोहसिन और पंजाब के हरमिंदर को गिरफ्तार किया। मोहसिन और हरमिंदर ड्राइवर बन कर लग्जरी कार में डिलीवरी देते थे और पैसे भी लेते थे। एक नाइट का दो से दस हजार रुपये चार्ज किया जाता था। इस रेड की अगुवाई कर रहे एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी एक कार 18 मील स्थित काटेज में छोड़ फरार हो गया है। पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed