फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 17 Dec 2018 07:19 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर स्थित हाथीथान से दो किलोमीटर आगे एक बाइक सवार ने एक युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे भुंतर थाना के एसआई रामनाथ ने कहा कि मामला 16 दिसंबर का है। दो युवक हाथीथान से आगे सड़क के किनारे खड़े थे और घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान भुंतर की तरफ से आ रही तेज गति एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इनमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया। यहां से उसे मंडी अस्पताल के लिए रेफर किया। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान चमन लाल (25) पुत्र आत्मा राम निवासी नरोगी शौरण के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया है। उसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed