फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दिल्ली, दो विदेशियों से जुड़े हैं हेरोइन तस्करी के तार

दिल्ली, दो विदेशियों से जुड़े हैं हेरोइन तस्करी के तार

Tue, 10 Jul 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली, दो विदेशियों से जुड़े हैं हेरोइन तस्करी के तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू शहर में हाल ही में पकड़े गए हेरोइन के मामलों के तार दिल्ली व दो विदेशियों से जुड़े हैं। हेरोइन तस्करी से जुड़े आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने के लिए कुल्लू पुलिस दिल्ली पुलिस के भी संपर्क में है। जल्द पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे सकती है।

पुलिस ने मामलों से जुड़े विदेशी लोगों की डिटेल खंगाली है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने चरस समेत अन्य नशों की तस्करी के बड़े मामलों पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर छह टीमें गठित की हैं। अब छोटे मामलों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुल्लू मनाली में आ रही हेरोइन के तार दिल्ली से जुड़े हुए हैं। ऐसे में पुलिस सरगना को पकड़ने के लिए जाल बुन रही है। पूर्व में भी ऐसे ही एक मामले में कुल्लू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग चुकी है। इसमें एक नाइजीरियन के कब्जे से दिल्ली में करीब डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इन दिनों युवाओं में हेरोइन समेत अन्य सिंथेटिक ड्रग का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में यह चिंताजनक हो गया है। कुल्लू जिला में आए दिन चिट्टे को लेकर वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिला में चरस का उत्पादन होता है। लेकिन हेरोइन जैसे केमिकल नशे का जिला से कोई संबंध नहीं है। एकाएक हेरोइन के बढ़ते मामलों ने अभिभावकों समेत सभी को हैरान कर दिया है। केमिस्ट के अलावा आगामी दिनों में पुलिस अन्य लोगों से भी नशे के विरुद्घ सहयोग मांगेगी और त्वरित कार्रवाई करेगी। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हाल ही में पकड़े हेरोइन के मामलों पर पुलिस लिंक जुटा रही है। जल्द मामले में कार्रवाई अमल पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed