{"_id":"5bedcb05bdec22174b2c39eb","slug":"201542310661-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि से मिट्टी का उठान की सूचना पर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भूमि से मिट्टी का उठान की सूचना पर छापा
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। खेत से अवैध रुप से मिट्टी उठाने की सूचना पर तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी का उठान करने वालों में भगदड़ मच गई। वह जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर जंगल की ओर फरार हो गए।
बुधवार की रात तहसीलदार संजय सिंह को सूचना मिली कि स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित मझरा अमीर खां में मिट्टी के धंधेबाज सरकारी भूमि से अवैध रुप से जेसीबी चलाकर मिट्टी उठान कर रहे हैं। नजदीकी गांव में ट्रैक्टर-ट्रालियों से पटान कर रहे हैं।
सूचना पर तहसीलदार ने राजस्व टीम को साथ लेकर मझरा अमीर खां में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी का उठान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। वह जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर जंगल की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में तहसीलदार ने अवैध खनन की सूचना पर भगवंतनगर, जालफ नगला, फाजलपुर कोसी घाटों पर छापामारा। इस दौरान रेत लेकर जा रहीं बुग्गी चालक बुग्गी छोड़ कर फरार हो गए। राजस्व टीम ने बुग्गियों के टायर पंचर कर दिए। कार्रवाई से घाटों पर हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि अवैध खनन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। छापामार अभियान जारी रहेगा।