फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   छह किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार

छह किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
छह किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
छह किलो चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

सीआईडी नारकोटिक्स विंग ने पकड़ी पांच किलो चरस
दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पकड़ी एक किलो चरस
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस व सीआईडी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। चरस तस्करी पर कुल्लू पुलिस और सीआईडी के नारकोटिक्स विंग की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस व सीआईडी के नारकोटिक्स विंग ने तीन अलग-अलग मामलों में छह किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें सीआईडी नारकोटिक्स विंग ने एक व्यक्ति को पांच किलो चरस के साथ दबोचा। वहीं पुलिस ने दो मामलों में दो लोगों को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। तीनों केस में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीआईडी नारकोटिक्स विंग ने लारजी से औट को जाने वाले रास्ते में तितलीधार के समीप सोमवार सुबह नाका लगाया हुआ था। इस बीच सुबह करीब छह बजे एक व्यक्ति आया। जोकि नाके पर लगी टीम को देखकर हड़बड़ा गया। शक के आधार पर टीम ने व्यक्ति की तलाशी ली। पिठ्ठू बैग से करीब 5.130 किलो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान पन्ना लाल (39) निवासी खुहन डाकघर जिभी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खेप औट में जानने वाले व्यक्ति को दी जानी थी। यह खेप गांव से एकत्रित कर लाई गई थी। हालांकि नारकोटिक्स विंग इन चीजों को वेरीफाई कर रही है। टीम में एसआई रूप लाल, एचसी बलवीर, एचएचसी चुन्नी लाल, नानक, अमर, खेम चंद और दिनेश मौजूद रहे। इधर, डीएसपी नारकोटिक्स विंग कुल्लू ब्रह्मदास ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से तीन दिन का रिमांड मिला है। आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है। चरस तस्करी के विरुद्घ कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन


दोहरानाला में 564 चरस के साथ युवक गिरफ्तार
कुल्लू पुलिस थाना के तहत दोहरानाला में नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक को 564 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्घ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अरूण सिंह 23 निवासी सरून जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले में एएसआई रविंद्र सिंह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौगा नाला में 440 ग्राम चरस समेत दबोचा व्यक्ति
पुलिस थाना ब्रौ के तहत पुलिस ने शौगा नाला में 440 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लुभवन चंद निवासी ब्रो डाकघर रामपुर के रूप में हुई है। इधर, एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस तस्करी के विरुद्घ पुलिस का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed