फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर में प्रवासी मजदूर पर जानलेवा हमला

भुंतर में प्रवासी मजदूर पर जानलेवा हमला

Mon, 11 Feb 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में प्रवासी मजदूर पर जानलेवा हमला
भुंतर में घर में घुसकर प्रवासी मजदूर पर हमला, घायल
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में चल रहा प्रवासी युवक का उपचार
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार भुंतर के मणिकर्ण चौक पर एक प्रवासी मजदूर पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पहले कि हमलावर उसके साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देते, वह उनके चंगुल से बच निकला। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को भुंतर के मणिकर्ण चौक के पास एक घर में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक युवक रामू उम्र 30 साल के क्वार्टर में घुसकर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। हालांकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। इस संबंध में डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि युवक के साथ हुई घटना में पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है। मणिकर्ण चौक के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही वह बयान देने की स्थिति में आता है,मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल मारपीट की इस घटना से भुंतर शहर में चर्चाओं का माहौल है। कमरे के अंदर हुई मारपीट को लेकर लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed