{"_id":"5b44b5cf4f1c1b10278b5882","slug":"181531229647-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदिहाड़े घर से 1.80 लाख नकदी, आभूषण उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदिहाड़े घर से 1.80 लाख नकदी, आभूषण उड़ाए
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू शहर के हनुमानी बाग में पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव व एडवोकेट चुनेश्वर ठाकुर के घर दिनदिहाड़े चोर लाखों के स्वर्ण आभूषण समेत 1.80 लाख की नकदी ले उड़े। घटना गत सोमवार दोपहर बाद की है। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय में दिनदिहाड़े हुई चोरी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौ जुलाई दोपहर को पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव व एडवोकेट चुनेश्वर ठाकुर व उनकी पत्नी घर से बाहर थे, जबकि दोपहर को बेटी घर में थी। घटना के दौरान बेटी गांधीनगर के लिए गई थी। गत सोमवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच शातिर घर के पीछे खिड़की व ग्रिल को तोड़कर दाखिल हुए। शातिर किचन व बेडरूम में दाखिल हुए। यहां एक अलमारी को तोड़ने का भी प्रयास किया। यहां साथ ही शातिरों को अलमारी की चाबी मिल गई। इससे उन्होंने 1.80 लाख रुपये व करीब आठ तौले स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। स्वर्ण आभूषण में हार, कांटे समेत कुल्लवी पारंपरिक आभूषण शामिल हैं। बेटी के गांधीनगर से हनुमानी बाग वापस पहुंचने पर वह दंग रह गई और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुदाली की सहायता से शातिरों ने खिड़की तोड़ी है। चुनेश्वर ठाकुर को कुदाली व डंडा मिला है। इधर, मामले में पुलिस थाना कुल्लू केे एएसआई रविंद्र जांच कर रहे है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि जल्द शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।