फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खेत से मिट्टी उठान करने का विरोध करने पर किसान को धारदार हथियार से प्रहार कर किया घायल

खेत से मिट्टी उठान करने का विरोध करने पर किसान को धारदार हथियार से प्रहार कर किया घायल

Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खेत से मिट्टी उठान करने का विरोध करने पर किसान को धारदार हथियार से प्रहार कर किया घायल
खेत से मिट्टी उठाने के विरोध पर किसान पर हमला
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर किसान को पाटल मार कर घायल कर दिया। परिजनों द्वारा उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है। तहसील क्षेत्र के गांव जमना जमनी, चोहद्दा निवासी बख्शीश सिंह को सूचना मिली कि उसके खेत से कुछ लोग जबरदस्ती ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का उठान कर ले जा रहे है। वह खेत पर पहुंच गया ओर मिट्टी उठाने का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान मिट्टी का उठान कर रहे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। और पाटल मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे अन्य परिजनों को देख मिट्टी का उठान कर रहे लोग ट्र्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गये। परिजनों द्वारा घायल हो उपचार के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल बख्शीश सिंह की ओर से गांव निवासी स्वर्ण सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, दुष्यंत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed