{"_id":"5b5f15b34f1c1b49748b7b80","slug":"171532958131-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में पुलिस ने दो अगल-अलग मामलों में दो लोगों से 3.130 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण पुलिस का एक दल पेट्रोलिंग पर था।
तेगड़ीनाला स्थित बरशैणी में पुलिस ने शक के आधार पर लोगों की तलाशी ली। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आया और पुलिस का देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोचा और उसकी तलाशी ली। इसके चलते उससे 2.80 किलो चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह निवासी रसोल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला जिला कुल्लू की सैंज घाटी के जीरो प्लाइंट धाउगी में पेश आया। यहां भी सैंज पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति से 1.50 किलो चरस पकड़ी। पुलिस यहां शक होने पर तलाशी ले रही थी। पैदल आ रहे एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उसके कब्जे से चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने संगत राम निवासी शरण को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। एसआई नारायण सिंह ने कहा कि व्यक्ति चरस कहां से लाया और कहां ले जा रहा था, इस बारे में जांच की जा रही है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि चरस तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।