{"_id":"5a3523fa4f1c1bca678c1d32","slug":"171513432058-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुशैणी बाजार में पांच अवैध कब्जों को किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुशैणी बाजार में पांच अवैध कब्जों को किया सील
Updated Sat, 16 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
kasol hotel
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। हाईकोर्ट के आदेशानुुसार इन दिनों अवैध कब्जों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बंजार उपमंडल के गुशैणी में अवैध कब्जा छुड़ाने पर कब्जाधारकों ने शनिवार को खूब हंगामा किया। मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। टीम को कार्रवाई के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन एसडीएम अपूर्व देवगन ने मामला शांत करवाते हुए पांच अवैध कब्जों को सील करवाया। हंगामा करने वालों के विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
हाईकोर्ट के आदेशानुसार उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के गुशैणी में अवैध कब्जाधारकों के कब्जे छुड़वाने के लिए शनिवार को उपमंडलाधिकारी बंजार अपूर्व देवगन की अगुवाई में वन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग की टीम पहुंची, लेकिन मौके पर अवैध कब्जाधारकों ने हंगामा कर दिया। टीम के साथ हाथापाई होने तक मामला पहुंच गया, लेकिन एसडीएम ने मामला निपटाया और नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई।
दो वर्ष पूर्व गुशैणी के अवैध भवनों को खाली करवाने की प्रक्रिया सराज वन मंडल व वन्य प्राणी वन मंडल ने शुरू की थी। जिस पर शनिवार को प्रक्रिया अपनाई गई। गुशैणी में अवैध कब्जा छुड़वाने के लिए टीम को करीब पांच घटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नौ में से पांच अवैध भवनों को टीम को सील कर दिया है। जिसमें एक बैंक का एटीएम भी खाली करवाया गया। सभी पांचों अवैध भवन व्यवसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाए जा रहे थे। जबकि शेष बचे 4 कब्जाधारकों को सख्त हिदायत देते हुए जनवरी 2018 के पहले हफ्ते तक खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें मकान शामिल हैं। जिनके पास वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर कुछ समय के लिए राहत दी गई है। सील किए गए भवनों को वन विभाग को सौंप दिया गया है। उधर, अवैध कब्जाधारकों ने केवल गुशैणी में ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। टीम में जीएचएनपी वरन परिक्षेत्र अधिकारी हेमराज सर्वटा, थाना प्रभारी कर्म चंद राव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि नौ में से पांच अवैध कब्जों को सील कर वन विभाग को सौंप दिया है। हंगामा करने वालों को वीडियो में देखा जा रहा है। इनके विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। शेष बचे अवैध कब्जों को भी जल्द हटाया जाएगा।