फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पतलीकूहल में आठ किलो चरस समेत व्यक्ति गिरफतार

पतलीकूहल में आठ किलो चरस समेत व्यक्ति गिरफतार

Sat, 27 Oct 2018 07:32 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल में आठ किलो चरस समेत व्यक्ति गिरफतार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पतलीकूहल इलाके में पुलिस ने आठ किलोग्राम चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चरस के आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम की अगुवाई में एक टीम गुहाड़-भुजनू सड़क पर पेट्रोलिंग पर जा रही थी। इस दौरान टीम जैसे ही आगे बढ़ रही थी तो सामने से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और उलटे पांव भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने भी भागकर उसे पकड़ा और पीठ पर डाले बैग की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। इसे तोलने पर चरस आठ किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए पतलीकूहल पुलिस चौकी लाया गया। पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम तथा एसआई निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस चरस के आरोपी से पूछताछ कर रही है कि चरस खेप को कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय गोपाल सिंह निवासी गुहाड़ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि गत दिवस ही एक विदेशी युवक से एक किलो चरस बरामद की जा चुकी है। जिले में पुलिस चरस तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़े हुए है। पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि चरस के आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चरस तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। नशे के सौदागरों की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed