फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   श्रीखंड यात्रा में शराब व मीट परोसने का आरोप

श्रीखंड यात्रा में शराब व मीट परोसने का आरोप

Wed, 02 Aug 2017 10:26 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
श्रीखंड यात्रा में शराब व मीट परोसने का आरोप
कुल्लू। गत दिनों संपन्न हुई श्रीखंड महादेव की यात्रा पर सवाल उठने लगे है। श्रीखंड सेवा समिति जुआगी ने आरोप लगाया है कि श्रीखंड यात्रा के दौरान सभी पड़ावों में प्रशासन की ओर से चलाई जा रही कैंटीनों में शराब और मीट परोसा गया है। समिति ने इसकी शिकायत श्री खंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू से भी की है।
विज्ञापन

श्रीखंड सेवा समिति जुआगी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, उपप्रधान सुनील कुमार, सचिव ओम प्रकाश, सह सचिव महेंद्र पाल, सदस्य संतोष कुमार, यशवंत कुमार, चुनी लाल, प्रदीप, किशन चंद, ओम प्रकाश, कुलदीप ठाकुर, भागसेन तथा दलीप ठाकुर ने कहा कि श्रीखंड यात्रा से पहले हुई बैठक में यात्रा के दौरान किसी प्रकार के नशे का सेवन न करने की बात हुई थी। जिस पर सभी लोगों ने सहमति जताई थी। बावजूद इसके श्रीखंड यात्रा में शराब के मीट का सेवन किया गया जिसे श्रद्धालुओं के आस्था पर ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

समिति ने उपायुक्त कुल्लू को भेजी शिकायत में कहा कि यात्रा की पवित्रता को भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पर रोक लगे और भक्तों की आस्था पर भी चोट न लगे। उधर, उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि इसके बारे में एसडीएम आनी को कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। जो भी इसमें दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed