{"_id":"5946ab6a4f1c1b9b488b48eb","slug":"161497803626-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हत्या मामले में आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला हत्या मामले में आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। डोभी में महिला की हत्या के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने डोभी निवासी भोप राम उर्फ थिरपू नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, जहां उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान वह सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। बाद में उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। पुलिस ने आगामी कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
एसएचओ मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला परिवार से अलग मकान में रहती थी। हत्या के आरोपी भोप राम का महिला के मकान में अकसर आना-जाना था। हत्या के दिन भी वह महिला के पास आया था। उसने पहले महिला के घर खाना खाया। महिला ने उसे जाने के लिए कहा, लेकिन वह उसी के घर में रहने की जिद करने लगा। बाद में तैश में आकर उसने महिला पर हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। एसएचओ का कहना है कि इस केस की औपचारिकता पूरी कर कोर्ट में जल्द चालान पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाया जा रहा है कि इस हत्याकांड में किसी अन्य शख्स भी शामिल तो नहीं था। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि इस केस को ट्रेस करने में एसएचओ का पतलीकूहल चौकी प्रभारी लाल चंद शर्मा ने भी सहयोग दिया है।