फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ळ्ीस हजार आबादी के लिए बसें मात्र आठ

ळ्ीस हजार आबादी के लिए बसें मात्र आठ

Fri, 21 Jun 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
ळ्ीस हजार आबादी के लिए बसें मात्र आठ
तीस हजार की आबादी के लिए सिर्फ आठ बसें
विज्ञापन

बंजार से शाम को घर जाने के लिए लोगों के पास नहीं है दूसरा विकल्प
बसों में सीट मिलना तो दूर खड़े होने के लिए भी नहीं मिलती जगह
हरिकृष्ण कौल
बंजार (कुल्लू)। कुल्लू और मंडी जिले की सराज घाटी की 13 पंचायतों की लगभग 30 हजार की आबादी मात्र आठ बसों में सफर करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाले बंजार गाड़ागुशैणी छतरी करसोग जंजहैली रूट पर आज भी मात्र आठ बसें चल रही हैं। इनमें एचआरटीसी की 5 और तीन प्राइवेट बसें चल रही हैं। लोगों को शाम के समय अपने घर जाना होता है। ऐसे में लोगों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होता है। मजबूरी में लोगों को खचाखच भरी बस में बैठना पड़ता है, जो इस रूट पर हादसे का कारण बना है।

स्थानीय निवासी नवल किशोर चौहान, चमन लाल, मेहर सिंह, तेज सिंह और हेम राज ने कहा कि बसों की कमी के चलते जिला कुल्लू और मंडी की 13 पंचायतों चैहणी, खाड़ागाड़, तांदी, बाहू, मोहनी, खावल, टील, सराज के साथ बगड़ाथाच, खौली, थाचाधार, घाट, कटवाणु के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों को बसें कम होने के कारण तो कई बार बस में सीट तो दूर खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पाती है। प्राइवेट बसों के समय के आसपास अतिरिक्त सरकारी बसों की टाइमिंग को जोड़ा जाए तो बसों में भीड़ नहीं होगी। अगर मंडी से गाड़ागुशैणी घाट की ओर जाने वाली बस को वाया लांहुड लटीपरी की जगह वाया जिभी भेजा जाए तो लोगों और सुविधा प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि कम बसें होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए नई बसें शुरू नहीं की हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस रूटों पर अतिरिक्त बसों का लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed