{"_id":"5d0bcb4e8ebc3e1dfb07bd25","slug":"15610540152-kullu-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरशैणी में खाई में गिरी कार तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरशैणी के पास खाई में गिरी कार, तीन घायल
विज्ञापन
कुल्लू। बरशैणी के पास एक कार 250 फीट खाई में गिर गई। इससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर हरी थापा (22), टिकेंद्र थापा (23) निवासी नेपाल और उमेश कुमार (24) निवासी शिल्ला मणिकर्ण से शिल्ला गांव की ओर जा रहे थे। सड़क खराब होने के कारण उनकी कार कीचड़ में फंस गई। जब चालक ने कार को पीछे किया तो अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। तीन लोग घायल हो गए। चालक ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकाला गया। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि बरशैणी में कार के खाई में लुढ़क जाने से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस में जरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।