फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सीसीटीवी कैमरों में भी नहीं मिला कोई सुराग

सीसीटीवी कैमरों में भी नहीं मिला कोई सुराग

Thu, 30 May 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों में भी नहीं मिला कोई सुराग
मनाली (कुल्लू)। मनाली के जोगनी वाटर फॉल में एक युवती की हत्या को छह दिन का समय हो गया है लेकिन अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस के लिए हत्या के आरोपियों तक पहुंचा टेढ़ी खीर बनता जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मनाली शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। ऐसे में पुलिस की चिंता भी लगातार बढ़ रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक युवती का मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा दिया है। इसके अलावा मनाली पुलिस ने सूबे के सभी पुलिस थानों से युवती की शिनाख्त को लेकर लापता हुई युवती और महिलाओं की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया जल्द युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। पिछले रविवार को पुलिस को मनाली के साथ सटे जोगनी वाटर फॉल के पास एक युवती की लाश क्षतविक्षत अवस्था में मिली थी। युवती के सिर और चेहरे को पत्थरों से कुचला हुआ पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed