फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेशी के लिए कुल्लू आया था हेरोइन के साथ पकड़ा आरोपी

पेशी के लिए कुल्लू आया था हेरोइन के साथ पकड़ा आरोपी

Thu, 30 May 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
पेशी के लिए कुल्लू आया था हेरोइन के साथ पकड़ा आरोपी
अपने इस्तेमाल के लिए दिल्ली से लाई थी हेरोइन
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर के साथ जिया के पास 21 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया व्यक्ति खुद नशा लेने का आदी है। कोलकाता निवासी प्रबल शाह कुल्लू में एनडीपीएस के एक पुराने केस की पेशी को लेकर कुल्लू आया था। उसे भुंतर थाना के तहत चरस के साथ धर दबोचा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पहले व्यक्ति चरस लेता था और हेरोइन आदि सिंथेटिक ड्रग्स का आदी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के बाजू में इंजेक्शन के कई निशान हैं। ऐसे में नशे का आदी प्रबल शाह भी पुलिस के लिए परेशानी बन गया है। हालांकि, वह पुलिस की तीन दिन की रिमांड पर चल रहा है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने हेरोइन को दिल्ली से लाया था और स्वयं ही इसका इस्तेमाल करता है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि शुक्रवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कुल्लू पुलिस के एसआई पुष्पराज की अगुवाई में कोलकाता निवासी प्रबल शाह को भुंतर के साथ लगते जिया में 21 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed