{"_id":"5c924b4fbdec2276d05c036a","slug":"151553091407-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में तीन सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्लू में तीन सड़क हादसों में पांच घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में होली के मौके पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक को मंडी रेफर कर दिया, जबकि चार घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा वामतट स्थित सेउबाग के पास हुआ। इसमें एक गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार चेतन नेगी निवासी सेउबाग घायल हो गया है। उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के बाद मंडी रेफर किया गया है। दूसरा हादसा बाशिंग में हुआ है। कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया, जहां उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसे में घायल की पहचान भूप सिंह तथा धनी राम के रूप में हुई है। तीसरा हादसा भुंतर थाना के तहत भुट्टी कॉलोनी में पेश आया है। यहां एक कार और बाइक के बीच टक्कर हुई है। इसमें दाो लाेग घायल हुए, जाेे अस्पताल में है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि तीन जगहों पर सड़क हादसे में पांच घायल हो गए हैं। इसमें एक घायल को कुल्लू से मंडी रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि सेउबाग तथा बाशिंग में हुए सड़क हादसों को लेकर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।